फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदान में देवभूमि की झलक दिखाने की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तरायणी जनकल्याण समिति की ओर से आयोजित होने वाले 26वें उत्तरायणी मेले के संबंध में सोमवार को हाइडिल गेस्ट हाउस में बैठक हुई, जिसमें अध्यक्ष पीसी पाठक ने बताया कि मेले में इस बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्री शामिल होंगे सकते हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को भी आमंत्रित करने की तैयारी है।
विज्ञापन

महामंत्री भुवन पांडेय ने बताया कि मेले में उत्तराखंड के करीब 144 स्टॉल लगने के लिए रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। सांस्कृतिक प्रभारी पूरन सिंह दानू ने बताया कि मंच पर देवभूमि की झलक दिखलाने के लिए उत्तराखंड की प्रसिद्ध टीमें अपना शानदार प्रदर्शन देंगी। रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि पिछली बार की तरह ही इस बार भी मेले में देवभूमि की झलक शहरवासी देखेंगेे। बैठक में सुरेंद्र सिंह बिष्ट, डीडी बेलवाल, भवानी दत्त जोशी, देवेंद्र जोशी, मनोज कांडपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें