फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल दिवस पर शिक्षा के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज बरेली में बाल दिवस पर प्रधानाचार्य मेजर जावेद खालिद ने कहा कि नेहरू जी के जन्मदिन पर बच्चों के अधिकारों, देखभाल और शिक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना चाहिए। अर्थशास्त्र प्रवक्ता डॉ. मेहंदी हसन ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। यही वजह है कि बाल दिवस पर बच्चों से जुड़े विभिन्न मुद्दों जैसे शिक्षा, संस्कार, उनकी सेहत, मानसिक और शारीरिक विकास के लिए जरूरी विषयों पर विचार विमर्श किया जाता है। प्रवक्ता फरहान अहमद, शोएब सिद्दीकी, तौकीर सिद्दीकी, मो. नसीम अंसारी समेत अन्य शिक्षक व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। उधर, क्रिएथिक्स पब्लिक स्कूल में भी बाल दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के सभी छात्र छात्राओं व शिक्षकों ने बाल दिवस कार्यक्रम के आयोजन में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्योक्रमों के साथ हुआ वार्षिक खेलकूूद का आगाज
बरेली। जिंगल बेल्स पब्लिक स्कूल का वार्षिक खेलकूद दिवस स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि डॉ. अरुण कुमार ने मशाल जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि नमिता वर्मा, गुलशन आनंद, स्टेडियम के खेल अधिकारी विजय कुमार, श्यामलाल कनौजिया ने शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर खेलकूद दिवस का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के ग्रीन हाउस के बच्चों ने विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर हाउस को विजयी बनाया। संपूर्ण खेलकूद में ब्लू हाउस विजयी रहा। विद्यालय के चेयरमैन योगेश पटेल, राजीव बग्गा, नीरू बग्गा, निशा बग्गा, प्रधानाचार्य मीना भाकुनी, एडमिनिस्ट्रेेटर रेनू कपूर ने छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें