फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहल्लुम: आलोक नगर में कॉलोनी घुसा जुलूस, पुलिस ने लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बैरियर वन इलाके की एक कॉलोनी में चेहल्लुम पर करीब डेढ़ सौ लोगों की भीड़ ने जुलूस निकालकर नई परंपरा शुरू करने की कोशिश की। एक भाजपा कार्यकर्ता की शिकायत के बाद पुलिस ने जुलूस को रोककर उसमें शामिल लोगों को तितर-बितर कर दिया।
विज्ञापन

इज्जतनगर में बैरियर वन इलाके की आलोक नगर कॉलोनी के लोगों के मुताबिक अब तक कुछ बच्चे चेहल्लुम पर अपने समुदाय के लोगों से नेग लेने आते थे। इस बार रविवार को करीब डेढ़ सौ लोगों की भीड़ कॉलोनी में आ गई और ढोल-नगाड़े बजाते हुए शोर शराबा शुरू कर दिया। बाइकों पर आए तमाम युवा हुड़दंग भी काटने लगे। परेशान होकर कॉलोनी के कुछ लोगों ने आपत्ति भी जताई। इसी बीच वहां मौजूद एक भाजपा कार्यकर्ता ने बैरियर वन चौकी पर तैनात एक दरोगा को फोन कर इसकी सूचना दी। पहले तो दरोगा ने त्योहार का हवाला देकर मामला टाल दिया लेकिन कॉलोनी के कई लोगों की शिकायतें पहुंची तो कुछ ही देर में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया और जुलूस की शक्ल में निकली भीड़ को लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें