बरेली। राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा की ओर से आईएमए हाल में रक्तदान शिविर लगाया गया। इस दौरान आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह ने युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए उसके फायदे गिनाए। बताया कि निगेटिव ब्लड ग्रुप की ज्यादा जरूरत होती है। इसलिए इस ग्रुप के लोग नियमित रूप से रक्तदान करें। आपके खून से किसी को नया जीवनदान मिल सकता है। कई जांचे भी फ्री में हो जाती हैं। डॉ. पारुल प्रिया ने कहा कि रक्तदान करने में कोई नुकसान नहीं, बल्कि शरीर की कई बीमारियां खत्म हो जाती हैं। एक साल में चार बार रक्तदान कर सकते हैं। सुरेश ने कहा कि युवाओं को इस सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। संगठन के ऋषभ चौधरी ने धन्यवाद दिया। इस दौरान संगठन की अध्यक्ष नलिनी सिंह, आरएसएस के बरेली विभाग के कार्यवाह सुरेश चंद्र, पारुल, मनीष, ऋषभ आदि मौजूद रहे।