फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवीं वाहिनी पीएसी ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आठवीं वाहिनी पीएसी ने रविवार को 56 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। शाहजहांपुर रोड स्थिति वाहिनी मुख्यालय में सांस्कृतिक, रंगारंग कार्यक्रमों के आयोजन के साथ मेला भी लगाया गया।
विज्ञापन

मेले का उद्घाटन डीआईजी पीएसी मुरादाबाद मुनिराज ने किया। आठवीं वाहिनी पीएसी की स्थापना 20 अक्टूबर 1963 में हुई थी। रविवार को 56 वां स्थापना दिवस मनाया गया। प्रभारी सेना नायक कमलेश बहादुर ने वाहिनी मुख्यालय में हवन-पूजन के साथ शस्त्र पूजन किया। उन्होंने जवानों को अनुशासन में रहते हुए अपने कार्य निष्ठा के साथ पूरे करने को प्रेरित किया। डीआईजी पीएसी मुरादाबाद मुनिराज ने मेले में वाहिनी की कंपनियों की ओर से लगाये गए स्टॉल का निरीक्षण किया। पुलिस मार्डन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस मौके पर डीएम वीरेंद्र सिंह, एसएसपी शैलेश पांडेय, शिविर पाल शिव नारायण, गोपनीय निरीक्षक राजेंद्र सिंह, दल नायक इंद्रजीत सिंह, सूबेदार सैन्य सहायक निमेश कुमार चंदन राम, पुलिस मार्डन स्कूल के प्रधानाचार्य राजीव कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें