फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहल्लुम पर कर्बला में चिरागां

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहीदाने कर्बला की याद में चेहल्लुम पर शहर भर में नियाज नजर की गई। खास तौर से कर्बला पर अकीदतमंदों ने चिरागां किया। यहां पर मेला भी लगाया गया।
विज्ञापन

हजरत इमाम हुसैन व कर्बला के तमाम शहीदों की याद में रविवार को चेहल्लुम मनाया गया। इसमें शहर भर में नियाज नजर कर लंगर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की शिरकत रही। इसके अलावा शहर में मीलाद और मुशायरे की महफिलें भी सजाई गईं। खास तौर से बाकरगंज की कर्बला पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर चिरागां किया और मन्नतो मुराद मांगी। इस मौके पर मेला भी लगाया गया, जहां खेल-खिलौने, खान-पान की दुकानें और तरह-तरह के झूले भी लगाए गए, जिसका बच्चों से लेकर बड़ों तक ने लुत्फ लिया।
विज्ञापन

इससे पहले ईदगाह कर्बला कमेटी की ओर से कर्बला पर सुबह कुरान ख्वानी हुई और शाम को फातेहा के बाद लंगर बरता गया। इसमें अध्यक्ष खलील अहमद, उपाध्यक्ष गुलशन मियां, सचिव हबीब हुसैन, महताब अली, शफी अहमद, डा. सरताज हुसैन अब्बासी, जावेद नूरी, हसनैन रजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें