फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन आया तो रोडवेज को याद आई यात्रियों की सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। त्योहारी सीजन और आला हजरत के उर्स के करीब आते ही सड़क परिवहन निगम को यात्रियों की सुरक्षा की याद आ गई है। बरेली डिपो परिसर में यात्रियों की गतिविधियों के साथ संदिग्धों पर नजर रखने के लिए अर्से से खराब पड़े सीसी कैमरे दुरुस्त कराने का काम चालू हो गया है। साथ ही यहां सीसी कैमरों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। सीसी कैमरा केबल बिछाने का काम रविवार को लगभग पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन

शहर का पुराना रोडवेज बस डिपो काफी घनी आबादी के बीच स्थित है। डिपो परिसर में यात्रियों की सुरक्षा और संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखने को आठ सीसी कैमरे लगे थे, जो कई महीने से कैमरे खराब थे। ऐसे में कई बार आपराधिक तत्व वारदातों को अंजाम देने में कामयाब हो जाते हैं। खराब पड़े सीसी कैमरों की ओर अधिकारियों का ध्यान अब गया है। 23 से 25 अक्टूबर के बीच आला हजरत के उर्स के बाद इसी महीने दिवाली और भैया दूज के त्योहार हैं। अगले महीने अयोध्या मामले में भी सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने को है। ऐसे में अधिकारियों ने अपने स्तर से सुरक्षा बंदोबस्त दुरुस्त करने शुरू कर दिए हैं। खराब पड़े सभी कैमरों को बदलने के साथ परिसर में नये कैमरे भी लगाये जा रहे हैं। एआरएम कार्मिक बरेली डिपो चीनी प्रसाद ने बताया कि खराब कैमरों को ठीक कराने के साथ नये कैमरे भी लगवाए जा रहे हैं। इसका जिम्मा निजी कंपनी को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें