बरेली। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा का परिचय सम्मेलन 15 दिसंबर को मनोहर भूषण इंटर कालेज में होगा। सम्मेलन में तय होने वाले रिश्तों का विवाह महासभा कराएगी। अब तक करीब चार सौ युवक युवतियों के बायोडाटा महासभा के कार्यालय में पहुंच चुके हैं।
उपजा प्रेस क्लब में हुई प्रेसवार्ता में महासभा के संरक्षक शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि महासभा का यह 15 वां परिचय सम्मेलन है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, विशिष्ट अतिथि राज्य सभा सदस्य आरके सिन्हा, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद बिहारी वर्मा, पूर्व मंत्री दिनेश जौहरी आदि उपस्थित होंगे। कार्यक्रम संयोजक जिलाध्यक्ष राकेश सक्सेना ने बताया कि अब सैकड़ों युवक युवतियां परिणय सूत्र में बंध चुके हैं। 15 दिसंबर को होने वाले परिचय सम्मेलन में गुजरात, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, दिल्ली, मुंबई, झांसी, फैजाबाद, इलाहाबाद, उन्नाव आदि जगहों से युवक-युवतियों के बायोडाटा मिल चुके हैं। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनीश सक्सेना ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज की युवा पीढ़िी को दहेज रहित विवाह के लिए प्रोत्साहित करना है। प्रेसवार्ता में युवा अध्यक्ष रवि जौहरी, पंकज सक्सेना, रिंकेश सौरखिया, अनूप सक्सेना आदि उपस्थित थे।