फिल्म अभिनेता राहुल ने सुनाए डायलॉग, गाना भी गाया
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। बुलेट आर्केस्ट्रा की ओर से फन सिटी में यादगारे मुकेश गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें फिल्म आशिकी, जुनून, फिर तेरी कहानी याद आई और प्यार का साया जैसी हिट फिल्में देने वाले अभिनेता राहुल रॉय मुख्य आकर्षण रहे। उन्होंने मंच से दर्शकों की फरमाइश पर अपनी फिल्मों के संवाद सुनाए और गाना भी गाया। साथ ही दर्शकों के सवालों के जवाब भी दिए।
राहुल के मंच पर पहुंचने पर कार्यक्रम संयोजक एवं संस्था के डायरेक्टर रॉबर्ट जानसन ने उनका परिचय कराया। कार्यक्रम के खास मेहमान सीओ विजिलेंस जगदीश पाटनी और फन सिटी के प्रबंध निदेशक अनिल अग्रवाल रहे। राहुल का स्वागत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय शुक्ला, डॉ. सत्येंद्र सिंह आदि क्लब के सदस्यों ने किया।