वाल्मीकि जयंती पर सुप्रिया ऐरन को दिया गया नारी शक्ति सम्मान
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। वाल्मीकि जयंती पर अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज के तत्वावधान में हवन पूजन, कीर्तन और भंडारा हुआ। कार्यक्रम में पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन को शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर नारी शक्ति सम्मान दिया गया। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा रवाना की। इज्जतनगर के आलोकनगर से शुरू हुई शोभायात्रा संतनगर, गायत्रीनगर, नगरिया परीक्षित, आईवीआरआई रोड, स्टेडियम रोड, ईंट पजाया, नई बस्ती होते हुए वाल्मीकि सद्भावना मेले में समाप्त हुई। शोभायात्रा में कैलाश चंद्र, अरविंद वाल्मीकि, मुन्ना लाल, अनिल भारती, गुरजीत सिंह, जसवीर सिंह, अतुल वाल्मीकि, महेश वाल्मीकि आदि उपस्थित थे।