फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्मीकि शोभायात्रा में शामिल युवा जोश में आए तो लहराईं तलवारें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में रविवार शाम प्रमुख मार्गों से निकली शोभायात्रा में युवकों ने कई जगह तलवारें लहरा दीं। पुलिस के सुरक्षा घेरे में चल रही शोभायात्रा में तलवारें लहराते युवकों को देख लोग भी सकते में थे। हालांकि इस मामले में अधिकारी कोई वीडियो या अन्य प्रमाण मिलने पर रिपोर्ट कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में सिटी सब्जी मंडी के पास से शुरू हुई शोभायात्रा शहर में कई प्रमुख रास्तों से होकर निकली। रास्ते में कई जगह युवक झांकियों के आगे सड़क पर डांस करते वक्त तलवारें लहराते नजर आए। कई बार तलवारें म्यान में छिपा ली जाती थीं तो कई बार इन्हें निकालकर लहराया जाता था। सीओ सिटी अशोक कुमार ने बताया कि एकाध जगह उन्होंने भी लड़कों को तलवारें लहराते देखा। तलवारें छीनीं तो पता लगा कि वे साथ चल रहे काली अखाड़े के कलाकारों की थीं। बाद में लड़कों को चेतावनी देकर कलाकारों को तलवारें वापस करा दी गईं। अलग तरीके की तलवारें लहराने का कोई प्रमाण मिलेगा तो दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट की जाएगी।
विज्ञापन

महिला जागृति मंच ने किया स्वागत
शोभायात्रा के दौरान महिला जागृति मंच से जुड़े लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान मंच की अध्यक्ष डॉ. मनु नीरज समेत तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें