फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट ट्रायल: 65 छात्रों में चुने गए 19 खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अंतर महाविद्यालयी क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए बृहस्पतिवार को बरेली कॉलेज में ट्रायल का आयोजन किया गया। इस दौरान 65 खिलाड़ी पहुंचे, जिनमें 19 को बरेली कॉलेज का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया।
विज्ञापन

एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) की खेल प्रतियोगिताएं शुरू हो चुकी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को मुरादाबाद के एमएच कॉलेज में पुरुषों की अंतर महाविद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता होनी है। इसके लिए बृहस्पतिवार को बरेली कॉलेज में ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल के लिए 65 खिलाड़ी पहुंचे। करीब दो घंटे चले मैच के बाद 19 खिलाड़ी चुन लिए गए। इसमें नितेश भारद्वाज, रोहित गंगवार, फरदीन खान, मो. फैजान, योगेश सिंह, रविंद्र सिंह, विक्की मौर्य, कुलदीप चौधरी, शारिक जैदी, कृष्णा सिंह, तुषार गंगवार, सरोज, विराट यादव, अर्श गौतम, वरुण आनंद, आकाश भारती को चुना गया है। अनुज गंगवार, अरशद अली और शैलेष कुमार को आरक्षित खिलाड़ी के तौर पर रखा गया है। प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन, डॉ. सीरिया एसएम, डॉ. भारतेंदु शर्मा, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. रविंद्र यादव, डॉ. रमेश त्रिपाठी, मोहम्मद रमजान, ओपी कोहली, सुहेल हसन ने खिलाड़ियों का चयन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें