फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38वें वाल्मीकि सद्भावना मेले में जुटेंगे कई स्टार 

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सामाजिक सद्भावना और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध 38वां तीन दिवसीय वाल्मीकि सद्भावना मेला 12 अक्तूबर से माधोबाड़ी ब्रह्मपुरा में शुरू होगा। मेले में सिने अभिनेत्री जयाप्रदा, अभिनेता राहुल राय, पार्श्व गायक जुनैद अख्तर भी पहुंचेंगे। मेले के अंतिम दिन इंडियन आइडियल सौरभ वाल्मीकि की म्यूजिकल नाइट होगी।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में हुई प्रेसवार्ता में मेला अध्यक्ष मनोज थपिलयाल ने बताया कि पहले दिन 12 अक्तूबर शाम छह बजे मेले का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार करेंगे। विशिष्ट अतिथि प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाबो देवी होंगी। शाम को मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान होगा। मेला निदेशक शोभित सक्सेना ने बताया कि 13 अक्तूबर को आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप मेले का उद्घाटन करेंगे। प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य विशिष्ट अतिथि होंगे। इसके अलावा ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, आबकारी मंत्री राम नरेश अग्निहोत्री और बिथरी चैनपुर विधायक राजेश मिश्रा (पप्पू भरतौल) अतिथि होंगे। शाम को स्टार नाइट होगी, जिसका उद्घाटन सिने अभिनेत्री पूर्व सांसद जयाप्रदा करेंगी। अंतिम दिन 14 अक्तूबर शाम सात बजे इंडियन आइडियल सौरभ वाल्मीकि की म्यूजिकल नाइट होगी। रात आठ बजे फैशन और दस बजे हास्य कवि सम्मेलन होगा। प्रेसवार्ता में आकाश पुष्कर, विकास महर्षि, योगेश बंटी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें