फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्स-ए-रजवी में मुस्लिम मसाइल पर होगी चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आला हजरत इमाम अहमद रजा खां फाजिले बरेलवी का तीन रोजा उर्स-ए-रजवी होने जा रहा है। इस संबंध में दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खां (सुब्हानी मियां) की सरपरस्ती में दरगाह परिसर में बैठक हुई। तय हुआ कि इस बार उलमा-ए-इकराम मजहबे इस्लाम के अहकाम, सुन्नियत, मौजूदा दौर में मुसलमानों के जरूरी मसाइल पर चर्चा करेंगे। साथ ही आला हजरत को खिराजे अकीदत पेश करने के लिए सामाजिक कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन

सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा खां (अहसन मियां) ने कहा कि इस दौरान तहरीके तहफ्फुजे सुन्नियत (टीटीएस) की ओर से 101 गरीबों के मोतियाबिंद के मुफ्त आपरेशन कराए जाएंगे। साथ ही पौधरोपण कर हरियाली का पैगाम भी दिया जाएगा। दरगाह से जुड़े नासिर कुरैशी ने बताया कि बैठक में हाजी जावेद खान, शाहिद नूरी, मोहसिन हसन खान, परवेज नूरी, औरंगजेब नूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें