फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों की बेटियों का धन अटकाया फाइलों में

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गरीब कन्याओं की शादी के लिए करीब आठ करोड़ रुपये की रकम अफसर दबाकर बैठ गए हैं। मंडल के सभी समाज कल्याण अधिकारियों को इस संबंध में न सिर्फ नोटिस जारी किया जा चुका है बल्कि हफ्ते भर पहले आए प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा की बैठक में भी यह मामला उठाया गया था लेकिन फिर शादी अनुदान की स्थिति जस की तस है। अफसरों की सफाई है कि लाभार्थियों के खातों की क्रास चेकिंग रिपोर्ट बैंकों से आने में देरी की वजह से शादी अनुदान अटका हुआ है। सिस्टम की इस लापरवाही से सैकड़ों गरीब बेटियों की शादी के लिए मदद नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

शासन गरीब बेटियों की शादी के लिए 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद देता है। जबकि मंडल के समाज कल्याण अधिकारियों की लापरवाही से इस योजना का करोड़ों रुपये फंसा हुआ है। बरेली के साथ ही पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर जिलों में लाभार्थियों को धनराशि न बांटकर कई करोड़ की रकम डंप पड़ी हुई है। मंडल की स्थिति यह है कि इस योजना में सामान्य वर्ग की बेटियों के लिए 4.98 करोड़ के बजाय बेटियों को अब तक केवल 71.60 लाख रुपये ही जारी हुआ है। जबकि अनुसूचित वर्ग की बेटियों के लिए भी अफसरों ने 5.18 करोड़ के बजाय सिर्फ 1.09 करोड़ रुपये ही बांटे हैं। बाकी बजट का कोई हिसाब नहीं दिया जा रहा है। इसे लेकर समाज कल्याण के उपनिदेशक हरीश चंद्र आर्या की तरफ से मंडल के सभी चारों समाज कल्याण अधिकारियों को नोटिस भी जारी हो चुका है। बावजूद इसके अफसर तेजी नहीं दिखा रहे।
विज्ञापन


ऐसे अटका गरीब बेटियों की शादी का अनुदान
सामान्य वर्ग
जिला आवंटन खर्च
बदायूं 95.20 शून्य
बरेली 64.00 23.80
पीलीभीत 60.00 47.80
शाहजहांपुर 279.40 शून्य

अनुसूचित वर्ग
बदायूं 117.60 शून्य
बरेली 100.00 28.42
पीलीभीत 81.40 81.40
शाहजहांपुर 219.20 शून्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें