फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन भक्तों को सुनाई श्रीकृष्ण जन्म की कथा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में पहले दिन कथावाचक श्रीकांत शास्त्री महाराज ने पहले दिन श्रीकृष्ण के जन्म और बाल लीलाओं की कथा का अमृतपान भक्तों को कराया।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित एक बरातघर में शुरू हुए सात दिवसीय कथा महोत्सव में कथा वाचक श्रीकांत शास्त्री ने कथा में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण बचपन से ही अपने भक्तों की रक्षा करते चले आ रहे हैं। उन्होंने बचपन में गोकुल वासियों की रक्षा की। कहा कि भगवान की भक्ति जरूर करना चाहिए। इससे इंसान सभी मुसीबतों से पार हो जाता है। इस मौके पर झांकियों को भी सजाया गया। कार्यक्रम सात दिन तक चलेगा। 22 सितंबर को कलश विसर्जन और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर कांती स्वरूप पांडेय, ऊषा देवी, डॉ. विनोद तिवारी, राजेेंद्र गोस्वामी, नंदकिशोर लोधी, विमल शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें