उझानी। कछला गंगाघाट पर गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन दिन पहले डूबे एटा निवासी युवक का शव शनिवार को कादरचौक क्षेत्र में गोताखोरों ने शव बरामद कर लिया। परिजन पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर शव अपने साथ घर लेकर चले गए।
हादसा गंगाघाट पर पुल के नजदीक हुआ था। एटा की कोतवाली देहात के गांव मानपुर निवासी शिवसिंह (25) पुत्र रामकिशन प्रतिमा विसर्जन से पहले स्नान करते समय गंगा में डूब गया था। तीन दिन तलाश में जुटे गोताखोरों को शनिवार दोपहर बाद सफलता मिली। कादरचौक क्षेत्र में टापू के पास झाड़ियों में शिवसिंह का शव फंसा मिला। गोताखोर उसे निकाल कर कछला घाट पर पहुंचे तो शव देखते ही परिवार के लोग बिलखने लगे। चौकी इंचार्ज ललित शर्मा ने बताया कि घरवालों ने शव का को पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।