फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तरफा प्यार में पड़ गए ‘भोले पंडित’

विज्ञापन
एक तरफा प्यार में पड़ गए ‘भोले पंडित’ - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। विंडरमेयर में मिनी थिएटर फेस्ट के अंतिम दिन ‘दिल्लगी’ नाटक का मंचन किया गया। मुंशी प्रेमचंद्र चंद की इस मूल कहानी का नाम ‘विनोद’ है। इस नाटक के केंद्र में हैं चक्रधर जो आडंबरी लेकिन भोले पंडित और एक खूबसूरत लड़की लूसी। साथ में कुछ मस्तीखोर लड़के, जो कॉलेज के माहौल में मस्तियां और ढेर सारा हंसी मजाक करते हैं।
विज्ञापन

लव तोमर के निर्देशन में मंचित इस नाटक की कहानी कुछ इस तरह है कि मुख्य पात्र चक्रधर लड़की के एकतरफा प्यार में पड़ जाते हैं। जिसे उनके साथी ताड़ जाते हैं। फिर क्लास के कुछ चुहलबाज लड़के मिलकर लूसी की तरफ से भोले पंडित को फर्जी प्रेमपत्र भेज देते हैं। इसके बाद जो हंगामा, शरारतें, छेड़छाड़ और दिल्लगी का दौर शुरू होता है वह दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देता है। इस प्रस्तुति के साथ मिनी थिएटर फेस्ट का समापन हो गया। डॉ. ब्रिजेश्वर सिंह ने कलाकारों का परिचय कराया और डॉ. गरिमा सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस आयोजन में शिवानी रेकी, चरण कमल जीत सिंह, नवीन कालरा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें