बरेली। इज्जतनगर रेल मंडल की महिला कल्याण संगठन के तत्वावधान में रेल कर्मचारियों के बच्चों के लिए कला, पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताएं आठ सितंबर से शुरू होंगी। संगठन की चेयरपर्सन हेमलता सिंह ने बताया कि सभी प्रतियोगिताएं रेलवे अधिकारी क्लब में होंगी। कला एवं पेंटिंग आठ और 15 सितंबर को निबंध प्रतियोगिता सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। प्रतिभागियों को सात से नौ वर्ष, नौ से 11 वर्ष और 11 से 13 वर्ष तक आयु वर्ग के बच्चों की होगी। निबंध प्रतियोगिता हिंदी, अंग्रेजी के अलावा किसी भी क्षेत्रीय भाषा में होगी। प्रतिभागियों को अपना पेंसिल बॉक्स, रंग, बोर्ड इत्यादि साथ लाना होगा। इच्छुक प्रतिभागी मंडल के चीफ वेलफेयर इंस्पेक्टर बलराम सिंह के पास पंजीकरण करा सकते हैं।