फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा महारानी की शोभायात्रा में महादेव का जयघोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गंगा महारानी पुष्पधा कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को मलुकपुर कासगरान स्थित मंदिर से गंगा महारानी की 90वीं शोभायात्रा निकाली गई। मेयर डॉ. उमेश गौतम ने गंगा महारानी का माल्यार्पण और तिलक कर आरती की और फिर हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। बैंड की धुन और भक्तिगीतों से गूंजती शोभायात्रा पारंपरिक मार्गों से होते हुई देर शाम वापस मंदिर पर संपन्न हुई।
विज्ञापन

गंगा महारानी के जयकारों से गूंजती शोभायात्रा मलुकपुर से कासगरान, डलाव वाली मठिया, सिटी सब्जी मंडी, सिटी स्टेशन, कुंवरपुर जसौली, किला चौकी, बड़ा बाजार, कुतुबखाना, शिवाजी मार्ग, मठ कीर चौकी, श्यामगंज, कालीबाड़ी, रोडवेज, मोतीपार्क, बिहारीपुर होते हुए मंदिर परिसर में संपन्न हुई। शोभायात्रा में श्रीगणेश, भारत माता, सुदामा, राधाकृष्ण, अर्जुन लवकुश, काली माता समेत अन्य देवी देवताओं की झांकियां मन मोह रही थीं। शोभायात्रा में महादेव के जयघोष की गूंज रही। जगह-जगह पुष्पवर्षा और जलपान वितरण कर यात्रा का स्वागत किया गया। सबसे पीछे चार बैंड बाजे संग घोड़े पर सवार लोग पताका लहराते हुए गंगा महारानी का सिंहासन लेकर चल रहे थे। इस दौरान ब्रह्म स्वरूप सैनी, अमित अरोड़ा, अनिल सैनी, चेतन स्वरूप रस्तोगी, राजीव कुमार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें