फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बरेली पहुंचेगा पाकिस्तान से चला अंतर्राष्ट्रीय नगर कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर गुरु साहिब के जन्म स्थान पाकिस्तान गुरुद्वारा श्री गुरु ननकाणा साहिब से रवाना हुआ नगर कीर्तन रविवार की शाम चार बजे बरेली पहुंचेगा। पीलीभीत रोड से नवाबगंज, रिठौरा के रास्ते होता हुआ बैरियर नंबर दो पर पहुंचेगा। जहां बरेली की सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियां और समूह संगत जत्थे बंदियों के साथ गुरुद्वारा नानकसर ठाठ और गुरुद्वारा सुभाष नगर कमेटी की अगुवाई में स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

गुरुद्वारा मॉडल टाउन के मुख्य सेवादार सरदार महेंद्र सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन में बैरियर नंबर 2 से चलकर डेलापीर, केके अस्पताल, बांके बिहारी मंदिर के रास्ते होते हुए गुरुद्वारा जनकपुरी पहुंचेगा। जहां गुरुद्वारा जनकपुरी कमेटी और सिख संगत धूमधाम से नगर कीर्तन का स्वागत करेंगे। स्वागत के बाद नगर कीर्तन गुरुद्वारा जनकपुरी से डीडी पुरम होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मॉडल टाउन पहुंचेगा। यहां रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह 9 बजे गुरुद्वारा मॉडल टाउन से चलकर प्रेम नगर धर्म कांटा, कुदेशिया पुल होते हुए गुरुद्वारा इज्जतनगर पहुंचेगा। जिसके बाद बड़े बाईपास होते हुए शाहजहांपुर के लिए रवाना हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें