बरेली। उत्तर भारत एरिया मुख्यालय के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित कर सेना छात्रों में देशभक्ति का संचार कर रही है। सेना का पाइप और मिलिट्री बैंड की धुन के साथ छात्रों को देशभक्ति के प्रति प्रेरित कर भारतीय सेना से जुड़ने की जानकारी दी जा रही है।
इसी क्रम में जाट रेजीमेंट के सैनिकों ने पिछले दिनों कैंट स्थित आरएन टैगोर इंटर कॉलेज, रजऊ परसपुर स्थित इंवर्टिस यूनिवर्सिटी समेत एनसीसी कैंप के चल रहे वार्षिक कैंप में 350 एनसीसी कैडेट्स (छात्राओं) के समक्ष देशभक्ति और मार्शल धुनों की शानदार प्रस्तुति दी। बैंड प्रदर्शन का उद्देश्य स्कूल, कॉलेज और एनसीसी कैडेट युवा के बीच राष्ट्रीय गौरव को बढ़ाना, भारतीय सेना की शैली से रुबरु कराना था। ताकि उनमें राष्ट्र से जुड़ाव और सेना से जुड़कर वे देश सेवा में सहयोग कर सकें। प्रदर्शन के दौरान मौजूद सैनिकों से छात्र, छात्रा और कैडेट्स ने आर्मी ज्वॉइन करने के बारे में भी जानकारी दी। क्रमवार उनके सवालों का जवाब देकर सेना से जुड़ने का तरीका बताया गया।