फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार बनकर चोरी कर लिए सीयूजीएल के पाइप

विज्ञापन
कुआंडांडा में प्रधानमंत्री आवासीय कॉलोनी से बरामद चोरी हुए सीयूजीएल के पाइप।
विज्ञापन

जाट रेजिमेंट सेंटर के पास से चोरी करके कुआंडांडा की कॉलोनी में छिपाए
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक की सूचना पर पाइप, राइफल और तीन बंदूकें बरामद

बरेली/बिथरी चैनपुर। चोरों ने ठेकेदार बनकर सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड (सीयूजीएल) के पाइप चोरी कर लिए, लेकिन ट्रैक्टर चालक की सतर्कता से मामला खुल गया। पुलिस ने कुआंडांडा स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना में बने घर से पाइप बरामद कर लिए हैं। मौके से तीन बंदूकें, एक राइफल और कई कारतूस भी बरामद हुए हैं।
इन दिनों जाट रेजिमेंट सेंटर से इन्वर्टिस जीरो प्वाइंट के बीच सीयूजीएल की पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। इसके लिए स्टील के 40 फुट लंबे नौ पाइप जाट रेजिमेंट सेंटर के पास हाईवे किनारे रखे गए थे। शनिवार सुबह करीब पांच बजे चोरों ने खुद को ठेकेदार बताकर एक ट्रैक्टर ट्रॉली 3200 रुपये में किराये पर लिया और पाइप को अपनी दूसरी साइट पर ले जाने के बहाने कुआंडांडा चौराहे पर बन रहे प्रधानमंत्री आवासीय योजना के घर में ले गए। वहां किराये को लेकर चोरों और टैक्टर ट्राली चालक सीबीगंज निवासी वाहिद अली के बीच कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहिद अली को उन लोगों पर शक हुआ तो उसने सीयूजीएल में कार्यरत अपने परिचित रामअवध को वीडियो कॉल करके खुद को ठेकेदार बता रहे लोगों के बारे में पूछा तो रामअवध ने उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया और पाइप चोरी होने की बात कही। रामअवध की सूचना पर ठेकेदार आशीष कुमार राय ने पुलिस को खबर दी। कुछ ही देर में थाना कैंट और बिथरी पुलिस कुआंडांडा की निर्माणाधीन आवासीय कॉलोनी में पहुंच गई। मगर इस बीच चोर पाइप छोड़कर वहां से भाग निकले। इस मामले में ठेकेदार आशीष कुमार राय की ओर से थाना कैंट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

पाइप काटकर ले जाने की थी योजना

पुलिस ने वहां तलाशी ली तो मौके से गैस कटर और जनरेटर बरामद हुआ। पुलिस का अनुमान है कि चोर इन पाइप को काटने के बाद वहां से ले जाने की तैयारी में थे। इसके बाद पुलिस ने वहां तलाशी ली तो तीन एकनाली बंदूक, एक राइफल और 12 बोर के 12 कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने बंदूकों और राइफल को कब्जे में ले लिया है। उनके लाइसेंसधारकों के बारे में जानकारी कराई जा रही है।

पिछले महीने 11 पाइप हुए थे चोरी

ठेकेदार आशीष ने पुलिस को बताया कि महानगर में काम के दौरान वहां से भी उनके 11 पाइप चोरी हुए थे। पुलिस से शिकायत भी की गई थी लेकिन अब तक पुलिस न तो माल बरामद कर सकी है और न ही चोर पकड़े गए हैं। उनका कहना है कि कोई गिरोह इस कार्य को लगातार अंजाम दे रहा है।

लाखों रुपये है पाइप की कीमत

ठेकेदार आशीष राय ने बताया कि ये पाइप सरकारी संपत्ति हैं। इनके जरिये हाईवे के सारे सीएनजी स्टेशन सीधे हाई प्रेशर लाइन से जोड़े जाने का काम चल रहा है। इन पाइप की कीमत कई लाख रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें