फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मीरगंज विकासखंड के आठ गांवों में बन रहे सीएससी

विज्ञापन
विज्ञापन
चार गांवों में निर्माण कार्य पूरा और शेष गांव में अंतिम चरण में
विज्ञापन

मीरगंज। मीरगंज विकासखंड के ग्रामीणों को सरकारी सेवाएं गांव में ही उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आठ गांवों में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) बनाए जा रहे हैं। इनमें से चार गांवों में सीएससी केंद्रों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष चार गांवों में निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसे जनवरी माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।
पूरा हो चुके सीएससी केंद्रों में सिल्लापुर, सिधौली, नौसना और हुरहुरी गांव शामिल हैं। इन गांवों में सीएससी केंद्र तैयार होने के बाद जल्द ही सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। वहीं, मंडनपुर, दियुरिया अब्दुल्लागंज, जटपुरा और नथपुरा गांवों में सीएससी केंद्रों का निर्माण कार्य अभी अधूरा है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा तेजी से कार्य कराया जा रहा है। एडीओ पंचायत वीरपाल सिंह ने बताया कि सभी सीएससी केंद्रों के पूर्ण होने के बाद पंचायत सहायकों के बैठने की भी व्यवस्था कर दी जाएगी। पंचायत सहायक नियमित रूप से सीएससी केंद्रों पर मौजूद रहेंगे, जिससे ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी और लाभ आसानी से मिल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे
सीएससी केंद्र शुरू होने के बाद ग्रामीणों को आय प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पेंशन से संबंधित कार्य, ऑनलाइन आवेदन सहित अन्य जरूरी सेवाओं के लिए तहसील या ब्लॉक कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। गांव में ही यह सभी सुविधाएं मिलने से लोगों का समय बचेगा और अनावश्यक खर्च से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें