फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शिक्षक नेता पर फायरिंग करने वाले आरोपियों पर केस दर्ज, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। शिक्षक नेता पर फायरिंग कर मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, सोमवार को माध्यमिक वित्त विहीन महासभा के जिलाध्यक्ष के साथ शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने सीओ कार्यालय के बाहर प्रर्दशन कर ज्ञापन सौंपा। सीओ नीलेश मिश्रा ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी तुलाराम गंगवार एसएसटी इंटर कालेज के प्रबंध निदेशक और माध्यमिक वित्त विहीन महासभा के जिलाध्यक्ष है। रविवार की शाम चार बजे वह नगरपालिका परिषद के सभासद के पिता की अंत्येष्टि में शामिल होने श्मशान भूमि पर अपनी गाड़ी से जा रहे थे। श्मशान भूमि के गेट के पास कार सवार आरोपियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें वह बाल बाल बच गए। आरोपियों ने उनके चालक को पीट कर घायल कर दिया। शिक्षक नेता ने आरोपी हाफिजगंज निवासी अनूप सरदार, दो अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद

असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग
शिक्षकों ने सीओ को ज्ञापन देकर कहा कि कस्बा व देहात क्षेत्र में स्थित स्कूल-काॅलेजों के आसपास असामाजिक तत्वों को जमावड़ा लगा रहता है, जिससे स्कूली बच्चों और शिक्षिकाओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार, छवि राम, राजेश कुमार, मुनीष कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
दोनों आरोपियों को भेजा जेल

क्योलड़िया। शिक्षक नेता पर फायरिंग कर गाड़ी लेकर भाग रहे आरोपियों को क्योलड़िया पुलिस ने गश्त के दौरान ठिरिया बन्नौजान धर्म कांटे के पास से दबोच लिया। पुलिस को आरोपियों के पास से एक तमंचा, दो कारतूस और एक गाड़ी बरामद हुई है। पुलिस ने हाफिजगंज के औरंगाबाद के सचिन, हाफिजगंज निवासी अनूप कुमार के खिलाफ सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों अभियुक्तों पर नवाबगंज और हाफिजगंज में कई मामले दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें