फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

118 किमी की रफ्तार से दौड़ी सीआरएस स्पेशल

विज्ञापन
रेल ट्रैक का निरीक्षण करते सीआरएस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। निगोही-शहबाजनगर रेल सेक्शन में रविवार को सीआरएस के निरीक्षण के दौरान उनकी स्पेशल ट्रेन 118 किमी की रफ्तार से दौड़ी। बीसलपुर से शहबाजनगर के बीच 42.44 किलोमीटर की दूरी सीआरएस स्पेशल ने 30 मिनट में तय की।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर परिक्षेत्र लखनऊ के मुख्य संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) मोहम्मद लतीफ खान ने रविवार को निगोही-शहबाजनगर रेल सेक्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने इस ट्रैक के सभी समपारों, प्वाइंट्स और स्टेशन पैनलों का जायजा लिया। शनिवार को इज्जतनगर रेल मंडल के डीआरएम आशुतोष पंत और मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उन्होंने बीसलपुर-निगोही सेक्शन में हुए आमान परिवर्तन का निरीक्षण किया था। बता दें कि आमान परिवर्तन के लिए 30 मई 2018 को पीलीभीत शाहजहांपुर सेक्शन पर ट्रेनों का संचालन बंद किया गया था। पीलीभीत-बीसलपुर सेक्शन का सीआरएस निरीक्षण 10 और 11 फरवरी को हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें