फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फैक्टरी के आठ कैमरे में दिखी बाघिन की हलचल

विज्ञापन
demo photo - फोटो : de
विज्ञापन

छह दिनों से बाघिन की मिल रही सटीक जानकारी, ट्रेंक्युलाइज की तैयारी

फतेहगंज पश्चिमी। रबर फैक्टरी में कई महीने से डेरा जमाए बाघिन की गतिविधियों की कैमरों से लगातार सही जानकारी मिलने पर उसे ट्रेंक्युलाइज करने के लिए अफसरों ने विशेषज्ञों को सूचना दे दी है। उनके मुताबिक, अगले दो-तीन दिन में अगर बाघिन ने स्थान परिवर्तन नहीं किया तो देहरादून और कानपुर के विशेषज्ञ बाघिन को ट्रेंक्युलाइज करने के लिए आ सकते हैं। रविवार को अलग-अलग आठ जगहों पर लगे कैमरे में बाघिन की तस्वीरें कैद होने से अफसर उत्साहित हैं।
विज्ञापन

रबर फैक्टरी में बेखौफ घूम रही बाघिन की लोकेशन कोयला, रबर और न्यू प्लांट में लगे कैमरों में रविवार को देखी गयी है। रबर प्लांट से न्यू प्लांट के रास्ते पर लगे कैमरों में झाड़ियों में किसी जानवर का अधखाया शव भी पड़ा दिखाई दिया है। सप्ताह भर से सटीक लोकेशन मिलने से बाघिन को पकड़ने के लिए जल्द एक्सपर्ट के आने की बात कही जा रही है। बता दें कि आठ माह से चल रहे रेस्क्यू में पहली बार एक ही जगह छह दिनों से बाघिन की लोकेशन ट्रेस हो रही है। इससे साफ है कि बाघिन ने अब इसी दायरे में अपना ठिकाना बना लिया है। अगर दो-तीन दिन तक यही लोकेशन रही तो ट्रेंक्युलाइज करने की तैयारी शुरू हो जाएगी। डीएफओ भरत लाल के मुताबिक बाघिन की सटीक लोकेशन मिलने से उसके जल्द पकड़े जाने की उम्मीद है।

हमला नहीं किया मगर लोगों में दहशत

रबर फैक्टरी में कई महीने से बाघिन चहलकदमी कर रही है। इससे आसपास के लोगों में दहशत है। हालांकि बाघिन ने रबर फैक्टरी से बाहर निकलकर अब तक किसी पर हमला नहीं किया है। वन विभाग की टीम और विशेषज्ञ बाघिन को ट्रेंक्युलाइज करने के लिए काफी प्रयास कर रहे हैं लेकिन शातिर बाघिन उनकी सभी योजनाओं को फेल कर देती है। बाघिन के पकड़े जाने की अब फिर उम्मीद दिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें