फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद से कन्नौज तक 115 की स्पीड से दौड़ी सीआरएस स्पेशल

विज्ञापन
ट्रैक मुआयना करते सीआरएस और डीआरएम इज्जतनगर मंडल। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन

58 किलोमीटर के सेक्शन में तकनीकी खामियां तलाशते हुए 40 मिनट में कन्नौज पहुंची सीआरएस स्पेशल

बरेली। सीआरएस स्पेशल ट्रेन ने तकनीकी खामियां तलाशते हुए फर्रुखाबाद से कन्नौज तक 58 किलोमीटर की दूरी 40 मिनट में तय की। ट्रेेन 115 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ाई गई। मथुरा से कल्याण तक 310 किलोमीटर रूट का सीआरएस निरीक्षण पहली ही हो चुका है।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्वोत्तर परिमंडल के रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान ने इज्जतनगर रेल मंडल के डीआरएम दिनेश कुमार सिंह के साथ फर्रुखाबाद से कन्नौज तक स्पीड निरीक्षण किया। सीआरएस स्पेशल शाम 16:58 बजे फर्रुखाबाद स्टेशन से चलकर 40 मिनट में 5:38 बजे कन्नौज पहुंची। गौरतलब है कि सीआरएस 29 मार्च को मथुरा जंक्शन से मेण्डू 48 किमी, 14 मई को मेंडू से दरियावगंज 108 किमी, दरियावगंज से फर्रुखाबाद 56 किमी और 20 अगस्त, 2019 को कन्नौज-कल्याणपुर 68 किमी रेल खंडों का निरीक्षण कर चुके हैं। इसके साथ ही जल्द ही मथुरा से कानपुर इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलने का रास्ता भी साफ हो गया है। निरीक्षण में मुख्य विद्युत वितरण इंजीनियर आलोक कुमार शुक्ला, मुख्य इंजीनियर आशुतोष मिश्रा, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सत्येंद्र सिंह, इरकान के मुख्य महाप्रबंधक हर्ष खरे सहित इज्जतनगर मंडल शाखा अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें