फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली-आंवला रूट पर सीआरएस निरीक्षण आज

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बरेली। बरेली-आंवला सेक्शन पर 27 किलोमीटर रूट पर पड़ी ओएचई लाइन का सीआरएस (मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त) आज निरीक्षण करेंगे। सीआरएस की रिपोर्ट आने के बाद बरेली-चंदौसी-मुरादाबाद ट्रैक पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलना शुरू हो जाएंगी। यहां बता दें कि आंवला-चंदौसी सेक्शन का पहले ही सीआरएस निरीक्षण हो चुका है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के सीआरएस एसके पाठक सोमवार की सुबह आठ बजे से बरेली से आंवला रूट पर किए विद्युतीकरण का निरीक्षण करेंगे। उनके साथ उत्तर रेलवे के मुख्यालय बड़ौदा हाउस के मुख्य विद्युत अभियंता निखिल पांडे और अंबाला और इलाहाबाद रेल डिवीजन के अधिकारी होंगे। मुरादाबाद रेल डिवीजन के डीआरएम तरुण प्रकाश ने बताया कि ओएचई लाइन के निरीक्षण के बाद वापसी में स्पीड ट्रायल होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें