फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरएस ने दी हरी झंडी, 80 की स्पीड से दौड़ेगी रेल

Thu, 16 Feb 2017 01:24 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के बरेली सिटी और रामगंगा के बीच नवनिर्मित ब्राडगेज ट्रैक पर मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त पीके आचार्या ने 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार ट्रेन चलाने की अनुमति दे दी है। सीआरएस की हरी झंडी मिल जाने के बाद अब पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने अपने ट्रैक से कासगंज के लिए सीधे गाड़ियां चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे ने बरेली से कासगंज के बीच ब्राडगेज ट्रैक तैयार किया था, जिस पर करीब डेढ़ साल पहले गाड़ियां भी चला दी गईं, लेकिन इस खंड का 8.9 किलोमीटर का हिस्सा रामगंगा-बरेली सिटी के बीच अधूरा रह गया था, जिससे पूर्वोत्तर रेलवे की दो जोड़ी गाड़ियां उत्तर रेलवे के बरेली जंक्शन की लाइन नंबर चार से निकाली जा रही थीं और तीन जोड़ी गाड़ियां बदायूं-कासगंज के बीच चलाई जा रही थीं। हाल ही में रामगंगा-बरेली सिटी के बीच ब्राडगेज ट्रैक भी तैयार हो गया और पिछले सप्ताह सीआरएस ने भी इसका निरीक्षण कर लिया। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस रामगंगा- बरेली सिटी के बीच सीआरएस ने ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी है। अभी 80 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से गाड़ियां चलाने की अनुमति दी गई है। अनुमति मिलने के बाद अब पूर्वोत्तर रेलवे ने अपने ट्रैक से सीधे कासगंज के लिए गाड़ियां चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें