फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: इमामबाड़ों में उमड़ा हुजूम, की ताजियों की जियारत

Sat, 29 Jul 2023 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। यौम-ए-आशुरा के पूर्व दिवस पर मुहर्रमदारी सबाब पर रही। लोग तख्त-ओ-ताजियों की जियारत में मशगूल दिखे। इमामबाड़ों में हुजूम उमड़ा, वहीं घरों में नियाज-नजर के अलावा तमाम मोहल्लों और गलियों में सबील लगाई गई और लंगर तकसीम किया गया।
विज्ञापन

मुहर्रम की नौ तारीख शुक्रवार को शहर के तमाम इलाकों के इमामबाड़ों में तख्त-ओ-तजिये और अलम रखे गए। रातभर लोग जियारत करते रहे। कई इमामबाड़ों पर लंगर और शीरीनी भी बांटी गई। खानखाह नियजिया सहित ख्वाजा कुतुब, आजम नगर, शाहबाद के अलावा पुराना शहर के कांकर टोला, मीरा की पैठ, बुखारपुरा, चक महमूद, नवादा शेखान, सैलानी और किला क्षेत्र के इंग्लिशगंज, बाजार संदल खां, हुसैन बाग, बाकरगंज, जखीरा, रेती, खन्नू मोहल्ला, मलूकपुर आदि इलाकों में यह नजारा आम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें