फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आज दफन होंगे ताजिये, शहर में डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शनिवार सुबह 6 बजे से शहर के अलग-अलग मोहल्लों से ताजिये दफन होने के लिए निकलने लगेंगे। शहरभर से करीब 200 ताजिये किला क्षेत्र में स्थित कर्बला में दफन होंगे। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं। पूरे शहर में शनिवार सुबह 6 से रात 10 बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। खासकर किला रोड के एक हिस्से से वाहन नहीं निकल सकेंगे। वह ताजियों के लिए आरक्षित रहेगी। ऐसे में जरूरी है कि घर से निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान की जानकारी अवश्य कर लें।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह ने बताया कि सिटी स्टेशन रोड पर सड़क का एक हिस्सा सिर्फ ताजियों के लिए आरक्षित रहेगा। दूसरे हिस्से से दोनों तरफ के वाहनों को गुजारा जाएगा। इसके अलावा श्यामगंज से कालीबाड़ी के रास्ते पुराना बस अड्डे की ओर जाने वाले बड़े और चार पाहिया वाहनों को रोका जाएगा। इन्हें श्यामगंज से विकास भवन के रास्ते गांधी उद्यान से चौकी चौराहा और पटेल चौक हाेते हुए पुराना बस अड्डे भेजा जाएगा। इसके अलावा रजऊ परसपुर से भारी वाहन सिर्फ ट्रांसपोर्ट नगर तक ही आ सकेंगे।

शहर में रहेगी ये व्यवस्था
श्यामगंज चौराहा : श्यामगंज चौराहे की तरफ से आने वाला ट्रैफिक गांधी उद्यान होते हुए लाल फाटक की तरफ जाएगा और इज्जतनगर की तरफ से आना वाला ट्रैफिक हार्टमैन पुल से किला की तरफ नहीं आएगा।
विज्ञापन

चौकी चौराहा : यदि सेटेलाइट की ओर से भारी वाहन अंदर आ भी जाता है तो बियावानी तिराहा से लाल फाटक रोड पर मोड़ दिया जाएगा।
रामगंगा तिराहा : बदायूं की तरफ से आने वाले भारी वाहन लाल फाटक के रास्ते कैंट होते हुए बियावानी कोठी तिराहा की तरफ से मालियों की पुलिया से सेटेलाइट की ओर मोड़ दिए जाएंगे। ईसाइयों की पुलिया की ओर से आने वाले भारी वाहनों को भी लाल फाटक की ओर भेजा जाएगा।
हाईवे से आने वाले ट्रैफिक की व्यवस्था
- मुरादाबाद, रामपुर की ओर से आने वाला भारी वाहन परसाखेड़ा से बड़ा बाईपास होकर नैनीताल, पीलीभीत, लखनऊ की ओर जाएंगे। लखनऊ, रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत व बरेली की ओर से आने वाले भारी वाहन फतेहगंज पूर्वी से दातागंज होते हुए जाएंगे।
- परसाखेड़ा बाईपास से झुमका तिराहा होकर कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा। इसी तरह नैनीताल रोड बड़ा बाईपास से बिल्वा पुल के नीचे से शहर के अंदर की ओर कोई भारी वाहन नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें