फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सावन के अंतिम सोमवार को नाथ मंदिरों में उमड़े भक्त, भगवान भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

Mon, 19 Aug 2024 02:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के नाथ मंदिरों में सावन के अंतिम सोमवार को भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिरों में तड़के चार बजे से ही भक्तों की कतारें लग गईं। दोपहर तक यह सिलसिला चलता रहा। 
विज्ञापन
शिवलिंग का जलाभिषेक करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन माह के अंतिम सोमवार को बरेली के नाथ मंदिरों में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। तड़के चार बजे से ही मंदिरों के बाहर भक्तों की कतारें लग गई। कांवड़ियों ने गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। शहर के तमाम रास्तों पर शिव भक्त कांवड़ लिए भगवा वस्त्र में नजर आए। 

विज्ञापन


भगवान शिव के भजनों की गूंज और भोले बाबा के जयघोष से वातावरण गुंजायमान होता रहा। इन सभी कांवड़ यात्रियों का जमावड़ा रात को शहर के नाथ मंदिरों पर रहा। कुछ मंदिरों पर उनके ठहरने और खान पान व नाश्ते की भी व्यवस्था की गई थी। 

विज्ञापन

मध्य रात्रि के बाद खोले गए कपाट 
खास तौर से बाबा अलखनाथ मंदिर, बाबा बनखंडी नाथ मंदिर, श्री तपेश्वर नाथ मंदिर में कांवड़िये रात में ठहरे। मध्यरात्रि के बाद बाबा अलखनाथ मंदिर व शहर के कुछ अन्य मंदिरों में मध्य रात्रि को कपाट खोल दिए गए और कांवड़ियों ने भोले नाम का जयघोष लगाते हुए बारी-बारी से जलाभिषेक शुरू कर दिया।

इसके अलावा बाबा त्रिवटी नाथ मंदिर, बाबा धोपेश्वर नाथ मंदिर, मढ़ीनाथ मंदिर व श्री पशुपति नाथ मंदिर में भोर में द्वार खुलने के बाद जलाभिषेक शुरू हुआ। इसी के साथ मंदिरों के आस-पास के मोहल्लों और क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुों का पहुंचना शुरू हुआ और जलाभिषेक का सिलसिला चलता रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें