फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के तीसरे सोमवार पर मंदिरों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
सावन के तीसरे सोमवार को शिव का पूजन करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। सावन के तीसरे सोमवार को अमावस्या होने से मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही लोग शिवालयों समेत अनेक मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। मंदिरों की प्रबंध कमेटियों ने भी सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा। हालांकि मंदिरों में जलाभिषेक, प्रतिमा स्पर्श और घंटा बजाने पर प्रतिबंध रहा।
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या होने की वजह से श्री त्रिबटी नाथ मंदिर, आंनद आश्रम, अलखनाथ मंदिर, धोपेश्वरनाथ मंदिर, मढ़ीनाथ मंदिर, तपेश्वर नाथ मंदिर में भक्तों की लाइनें लगी रहीं। मंदिरों के बाहर कोविड-19 की गाइडलाइन भी स्पष्ट शब्दों में लिखी थी, लेकिन आस्था के आगे किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया। भक्त मंदिर के बाहर लाइनों में लग गए। यह देख मंदिर कमेटियों के लोगों ने सभी को कोरोना संक्रमण से आगाह करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा। मढ़ीनाथ मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती देखी गईं। भक्तों ने भगवान शिव के प्रतीकात्मक स्वरूप पर जलाभिषेक किया। श्री त्रिबटी नाथ मंदिर कमेटी के संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि मंदिर परिसर में आने वाली सभी भक्तों को सोशल डिस्टेसिंग और सरकार की गाइडलाइन का पालन करने को कहा गया। मंदिरों के बाहर पुलिस भी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें