फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दावा-आपत्ति के अंतिम दिन मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2026 के लिए मतदाता सूची के संबंध में ग्रामीणों के बीच जागरूकता देखने को मिली है। वोटर लिस्ट के अनंतिम प्रकाशन के उपरांत दावा-आपत्ति के अंतिम दिन मंगलवार को सदर तहसील में ग्रामीणों की भीड़ रही।
विज्ञापन

पंचायत के विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में लगे लोग अपनों का वोट बढ़वाने और त्रुटियों के संशोधन के लिए काफी उत्सुक दिखे। तहसील परिसर में मौजूद लोगों में फाॅर्म भरने की जल्दबाजी दिखी। भीड़ को देख एसडीएम सदर ने काउंटरों पर कर्मियों की संख्या भी बढ़ा दी। अंतिम दिन तक लोगों के बीच करीब 70 हजार से अधिक आवेदन बांटे गए।
मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन 23 दिसंबर को हुआ था। इसी के बाद से आमजन से दावा-आपत्ति ली जाने लगी। मंगलवार को दावा-आपत्ति का समय पूरा हो गया और अब बुधवार से छह जनवरी तक निस्तारण का काम चलेगा। इसके बाद अन्य प्रक्रिया पूरी करने के बाद छह फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
विज्ञापन

सदर तहसील में दावा-आपत्ति करने के लिए फाॅर्म भर रहे लोगों के मुताबिक, पुनरीक्षण के बाद भी मतदाता सूची में काफी त्रुटियां हैं और पात्र मतदाताओं के बड़ी संख्या में नाम छूट गए हैं। अपात्रों के नाम भी दर्ज हैं। भोजीपुरा के गांव लाड़पुर के उमाशंकर गंगवार, चंद्रपाल ने बताया कि मतदाता सूची में काफी पात्रों के नाम कट गए हैं और 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले कई युवाओं के नाम शामिल नहीं हैं। उन्होंने 25 फार्म लिए हैं, जिन्हें भरकर जमा किया है।
भोजीपुरा, बिथरी चैनपुर व क्यारा के काउंटरों पर लगे राजस्व कर्मियों ने बताया कि उनके यहां से 70 हजार से अधिक लोगों ने नि:शुल्क आवेदन प्राप्त किया है, इसमें कितने जमा हुए हैं उसकी गणना की जा रही है। संवाद

आरोप : बीएलओ ने हटा दिए 1150 वोट
सदर तहसील में बैठकर फॉर्म भर रहे दौलीरघुवर दयाल के राकेश कुमार ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत में 6600 से भी अधिक मतदाता हैं। अनंतिम प्रकाशन के बाद उन्होंने मतदाता सूची को देखा तो पता चला कि बीएलओ ने 1150 वोट काट दिए हैं। उन्होंने बताया कि 40 लोगों के नाम मतदाता सूची में बढ़वाने के लिए फाॅर्म भर रहे हैं। खजुआ जागीर के सौरभ ने बताया कि 20-25 पात्र मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में खोजे नहीं मिले हैं, जिन्हें बढ़वाने के लिए फाॅर्म भरकर तहसील में जमा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें