फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारीनगर में मृत मिला कौवा, ठंड से मौत की पुष्टि

विज्ञापन
सेंपल सील करते पशु चिकित्साधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। कर्मचारीनगर में बृहस्पतिार सुबह एक कौवा मृत अवस्था में मिला। इससे लोगों में बर्ड फ्लू को लेकर दहशत का माहौल हो गया। हालांकि पोस्टमार्टम में ठंड से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

कर्मचारीनगर की गली नंबर आठ में विश्वजीत बनर्जी के मकान के पास एक कौवा मृत अवस्था में मिला तो पार्षद दीपक सक्सेना ने पशुचिकित्सा विभाग को सूचना दी। विभागीय टीम उसे वहां से पोस्टमार्टम के लिए ले आई। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एलके वर्मा ने बताया कि ठंड से कौवा की मौत हुई है। बर्ड फ्लू का कोई लक्षण नहीं है। बोले- क्षेत्रीय लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। ब्यूरो

पोस्टमार्टम रिपोर्ट : रिठौरा में बर्ड फ्लू से नहीं मरे 13 कौए

रिठौरा। कस्बे में बुधवार को 13 कौए जंगल में मरे हुए पाए गए थे। पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों ने शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए थे। एक साथ इतने कौवों के मरने से क्षेत्र में बर्ड फ्लू की आशंका से दहशत फैल गई थी। बृहस्पतिवार को इन कौवों का पोस्टमार्टम किया गया। मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. ललित कुमार वर्मा ने बताया कि कौवों की मौत बर्ड फ्लू से नहीं बल्कि कोल्ड एक्स्पोजर (अधिक ठंड के कारण) हुई है। उन्होंने बताया अधिक ठंड होने के कारण पक्षियों में भी हार्ट अटैक की समस्या बढ़ जाती है, इसी कारण इन कौवों की मौत हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें