नवाबगंज। नहर में छोड़ गए पानी से एक दर्जन किसानों की फसलें पानी में डूब गईं। इससे किसानों को फसलों में नुकसान होने की संभावना है। इस मामले में किसानों ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है।
तहसील नवाबगंज के गरेम डाम से होकर निकली नहर ग्राम लाडपुर उस्मानपुर को जा रही है। शुक्रवार की रात नहर में अचानक पानी छोड़ दिया गया, जिससे ग्राम के दर्जनों किसानों की गेहूं आदि की फसलें जलमग्न हो गईं। किसानों ने नुकसान होने की संभावना जताई है।
गांव के हाजी इमाम बक्श ने एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय को दिए गए शिकायती पत्र में नहर में छोड़े गए पानी से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दिए जाने के साथ ही नहर का पानी तत्काल बंद कराए जाने की मांग की है। संवाद