फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की अश्लील वीडियो बनाकर भाई के व्हाट्सएप पर डाली

Wed, 04 Apr 2018 01:14 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
एमएमएस - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
एक छात्र ने बीएससी की छात्रा को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली और उस पर शादी का दबाव बनाने लगा। जब छात्रा ने शादी से मना कर दिया तो छात्र ने गुस्से में वह वीडियो छात्रा के भाई को व्हाट्सएप पर भेज दी। घटना की रिपोर्ट छात्रा के मामा ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के महाविद्यालय में बीएससी की छात्रा नगर में रहने वाले मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही है। नगर के ही एक आईटीआई के छात्र के साथ दो साल से प्रेमप्रसंग चल रहा था। तीन महीने पहले छात्र ने छात्रा को अपने घर बुलाकर उसे निवृस्त्र किया और चुपचाप उन क्षणों की वीडियो क्लिप बना ली। बाद में वह छात्रा पर खुद से शादी करने का दबाव बनाने लगा। छात्रा ने फिलहाल शादी करने से मना कर दिया। इससे छात्र नाराज हो गया और उसने छात्रा की कथित वीडियो उसके भाई के व्हाट्सएप पर भेज दी। छात्रा का भाई अपनी बहन की अश्लील वीडियो देख अवाक रह गया। जानकारी मिलते ही छात्रा के परिजनों में हड़कंप मच गया। छात्रा के मामा ने आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट करा दी। पुलिस ने छापामारी कर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में छात्र ने अपना नाम हरिओम उर्फ विकास निवासी मोहल्ला आदर्शनगर बताया है ।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें