फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालमपुर में महिला की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 19 Nov 2018 05:56 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम मालमपुर में शनिवार रात एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किए गए थे, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि उसका पति महिला की मौत का कारण छत से गिरना बता रहा है। थाना पुलिस ने इस केस में छानबीन शुरू कर दी है।  करीब 28 वर्षीय मंजू देवी पत्नी मेवाराम वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मालमपुर निवासी थी। उसका मायका बिहार प्रांत में बताया जा रहा है। उसके तीन बेटियां हैं। एक बेटी को उसने एक दिन पहले ही जन्म दिया था। सूत्रों की माने तो शनिवार रात मेवाराम मंजू देवी को मरणासन्न अवस्था में जिला अस्पताल ले गया था, जहां कुछ देर बाद उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सिर में गहरी चोट लगने से महिला बेहोश थी। जिससे वह कुछ बता नहीं सकी। इधर, रविवार सुबह गांव में चर्चा फैली कि महिला की हत्या कर दी गई है। मेवाराम की माने तो उसकी पत्नी छत पर चढ़ रही थी। तभी उसका जीने से पैर फिसल गया। इससे वह घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां रात करीब 12 बजे उसकी मौत हो गई।        
विज्ञापन

इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक महिला के सिर पर कई गंभीर चोटें थीं। ऐसा लग रहा था कि जैसे किसी भारी वस्तु से प्रहार किया गया हो। इससे उसकी मौत हो गई।       

महिला मानसिक मंदित थी। उसके पति ने लिखकर दिया है कि वह छत से गिर गई थी। बाकी उसकी मौत कैसे हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा। उसके बाद ही कोई कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रमोद सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष वजीरगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें