फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने की 29 चेन के साथ सराफा कारोबारी का ड्राइवर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोने की 29 चेन के साथ सराफा कारोबारी का ड्राइवर गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। घंटाघर कोतवाली क्षेत्र की शॉप से 15 लाख की ज्वेलरी लेकर फरार हुए सराफा कारोबारी के ड्राइवर को विजयनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी की गई सोने की 29 चेन भी बरामद की हैं। कर्ज चुकाने के लिए यह चेन चोरी की थीं।
विज्ञापन

एसपी सिटी श्लोक कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी जितेंद्र कुमार उर्फ टीटू पटेलनगर, बोंझा का रहने वाला है। घंटाघर कोतवाली क्षेत्र के डासना गेट पर पक्की मोरी निवासी मनोज कुमार की जयश्री ज्वेलर्स (भग्गू सुनार) के नाम से शॉप है। मनोज कुमार ने बताया था कि उनके दोस्त पिंटू के घर में शादी थी। इसके लिए उसे सोने की चेन खरीदनी थीं। मनोज ने अपने ड्राइवर जितेंद्र को दुकान पर भेजा, उन्होंने सोने की चेन का एक डिब्बा उसे पिंटू को दिखाने के लिए दे दिया। आरोप है कि जितेंद्र सोने की 29 चेन लेकर फरार हो गया। मनोज ने कोतवाली पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। विजयनगर एसएचओ रामेश्वर कुमार और उनकी टीम को भी लगाया गया। विजयनगर पुलिस ने जितेंद्र को चेकिंग के दौरान सेन विहार के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चेन भी बरामद कर ली। पूछताछ में जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि उस पर लाखों रुपया कर्जा है। इसे चुकाने के लिए उसके मन में लालच आ गया और चेन लेकर वह फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें