फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगी दोनों कश्मीरियों की रिहाई

Wed, 13 Jan 2016 02:21 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पठानकोट में आतंकी हमला होने के बाद हाफिजगंज के रिठौरा में मोबाइल फोन रिचार्ज कराते पकड़े गए दो कश्मीरियों को रिहा करने के लिए अफसरों ने हरी झंडी दे दी है। बुधवार को लिखा-पढ़ी की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही उन्हें छोड़ा जाएगा। एसओ धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों कश्मीरियों के परिवार वालों से बात हो गई है। बुधवार की सुबह तक दोनों के परिवार वाले बरेली पहुंच जाएंगे। दोनों को उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ के मोरहा (सूरनकोट) निवासी मोहब्बत हुसैन पुत्र असलम और जफर इकबाल पुत्र बरकत हुसैन को पुलिस ने रिठौरा से पकड़कर उनके बारे में छानबीन करा ली है। उनके बारे में तस्दीक कराने के बाद यह भी पता लग गया है कि वह इमदाद मांगने के लिए ही आए थे। दोनों की कॉल डिटेल में भी कुछ नहीं मिला है। सभी एजेंसियों ने भी दोनों ही कश्मीरियों से पूछताछ कर ली है। उन्हें भी कोई संदिग्ध बात नहीं मिली है।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें