फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के हत्यारोपी ने जेल में कर ली आत्महत्या

Tue, 30 May 2017 01:14 AM IST
बरेली। 
विज्ञापन
Wife killer committed suicide in jail - फोटो : Wife killer committed suicide in jail
विज्ञापन
जिला जेल में हत्या के मुल्जिम का शव गमछे के फंदे के सहारे लटकता हुआ मिला। भमोरा के गांव रुद्रपुर के शिवओम (38) पुत्र शिवपाल ने छह साल पहले अपनी पत्नी की हत्या की थी। जेल प्रशासन के मुताबिक बंदी शिवओम को सजा होनी थी। जिसकी वजह से वह अवसाद में चल रहा था। जेल प्रशासन ने बंदी के शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 
विज्ञापन

जिला जेल में एसीजेएम प्रथम अविनाश चंद्र मिश्र का मुआयना चल रहा था। बंदी रक्षकों को दोपहर करीब डेढ़ बजे दूसरी मंजिल पर बैरकों के पीछे शौचालय के पास ग्रिल से शिवओम का शव लटकता हुआ मिला। उन्होंने जिला जेल अधीक्षक दधि राम मौर्य को घटनाक्रम के बारे में बताया। भुता थाने की पुलिस को खुदकुशी की सूचना भिजवाने के बाद शव को फंदे से उतारकर पंचनामा करवाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जेल प्रशासन के मुताबिक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। 
पत्नी की हत्या के बाद शव को गाड़ दिया था 
शिवओम ने अगस्त 2011 में अपनी पत्नी कांति देवी निवासी मोहल्ला गुलाबनगर फरीदपुर की गला दबाकर हत्या की थी। हत्या के बाद शव को खेत में गड्ढा खोदकर गाढ़ दिया था। मायके पक्ष की शिकायत पर भमोरा थाने की पुलिस ने शिव ओम को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। उसकी निशानदेही पर पत्नी के शव को खेत से बरामद करवाया गया था। जिसके बाद भमोरा थाने में उसके खिलाफ मुकदमा लिखकर जेल भेजा गया था। 
विज्ञापन

खाने के लिए नहीं आया था शिवओम 
जेल प्रशासन के मुताबिक शिव ओम के खिलाफ तीन मुकदमे चल रहे थे। दो मुकदमे खारिज होने के बाद पत्नी कांति देवी की हत्या के मुकदमे में उसको सजा होनी थी। जिससे वह अवसाद में चल रहा था। दोपहर करीब 12 बजे जब जेल में खाना खाया जा रहा था। शिवओम खाने के लिए नहीं आया था। माना जा रहा है कि इसी दौरान उसने आत्महत्या की होगी। 
बंदी ने आत्महत्या की है। पुलिस को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसको कोर्ट से सजा होनी थी। इसी अवसाद में उसने यह कदम उठाया। 
विज्ञापन

- दधि राम मौर्य, जिला जेल अधीक्षक 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें