फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारों का नाम क्यों छुपा गया राजू

Tue, 22 Nov 2016 01:16 AM IST
बरेली, ब्यूरो
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
निजी बिजली कर्मी पुष्पेंद्र सिंह उर्फ राजू हत्यारों के बारे में सब जानता था। इसके बाद भी उसने उनके नाम छुपा क्यों लिए। यह बात किसी की समझ में नहीं आ रही है। यह तय है कि हत्यारे राजू के करीबी ही हैं। हो सकता है परिवार में पत्नी को उनके बारे में कुछ पता भी हो, लेकिन राजू के मृत्यु पूर्व बयान ने पुलिस को उलझा दिया। पुलिस का कहना है कि राजू ने जो कहा उसपर पुलिस उसकी हालत देखते हुए कुछ पूछ नहीं सकी इसलिए हत्यारों के चेहरे से पर्दा नहीं उठ सका। 
विज्ञापन

रात को दो बार फोन आना और उसी फोन पर राजू का बिना घरवालों को बताए चुपके से निकल जाना। यह भी एहतियात बरतना कि कहीं घरवाले जग न जाएं यह सवाल तो उठाता है कि कुछ न कुछ ऐसा था जिसे राजू घरवालों से छुपा रहा था। यही नहीं वह हमले के बाद नौ घंटे तक जिंदा रहा लेकिन हत्यारे कौन थे इस संबंध में न घरवालों को बताया और न पुलिस को जबकि वह चाहता तो सबसे पहले पुलिस को हत्यारों के बारे में बता सकता था। उसने यह तो बताया कि किस तरह उसे बुलाकर ले जाया गया लेकिन पहचान नहीं बता सका। पुलिस भी राजू के मृत्यु पूर्व बयान और हालात से तारतम्य नहीं मिला पा रही है। यह तय माना जा रहा है कि हत्यारे राजू के जानने वाले ही हैं। पुलिस का मानना है कि राजू फोन करने वालों के साथ गया। किसी बात को लेकर विवाद होने पर उन्हीं लोगों ने उसे मार डाला। ईंट से कुचलने के बाद भी हत्यारों को जिंदा रहने का शक हुआ तो उन्होंने उनकी ही बाइक से पेट्रोल निकालकर आग लगा दी। उन्हें जब यह लगा कि राजू बच नहीं पाएगा इसके बाद ही मौके से गए। 

यह तो हत्या की अधूरी कहानी है
राजू ने पुलिस और परिवार वालों को अपनी हत्या की जो कहानी सुनाई है, वह अभी तक अधूरी है। रविवार की रात 11.24 बजे और 11.28 बजे राजू के मोबाइल पर दो अलग-अलग नंबरों के फोन आया। इन पर उसकी बात भी हुई। इन आखिरी दो कॉल से ही राजू के हत्यारों तक पहुंचा जा सकता है। पुलिस ने राजू और उनके मोेबाइल पर कॉल करने वालों की डिटेल निकलवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। कुछ प्राथमिक जानकारियां पुलिस को मिली भी हैं, लेकिन राजू के हत्यारों के बारे में पुलिस कुछ पता नहीं लगा पाई है।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें