फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के घर में घुसकर फायरिंग, जान से मारने की कोशिश

Fri, 07 Oct 2016 02:10 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ लोगों ने प्रधान के घर पर धावा बोल दिया। घर में घुसकर फायरिंग की। प्रधान को जान से मारने की कोशिश है। हमले में प्रधान बाल-बाल बच गए। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन

ग्राम चांड़पुर नवदिया के प्रधान द्वारिका प्रसाद के घर के सामने रहने वाले धर्मेंद्र की लड़की का नामकरण का समारोह चल रहा था। प्रधान पुत्र चेतराम ने बताया कि समारोह के दौरान गांव के ही कुंवर पाल, धर्मेंद्र,उमाशंकर व होरी लाल भी शराब के नशे में धुत पहुंच गए। वह प्रधानी चुनाव से ही प्रधान से रंजिश मानते हैं। मौका पाते ही वह घर में घुस गए और फायरिंग करने लगे। फायर के वक्त वह नीचे बैठ गए जिससे गोली उनके ऊपर से निकल गई। वह बाल-बाल बच गए। फायर की आवाज पर ग्रामीण पहुंच गए। हालांकि तबतक आरोपी फरार हो गए। प्रधान की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। भमोरा एसओ केके यादव ने बताया कि द्वारिका प्रसाद की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की नियत का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
तीन माह में चार बार फुंका ट्रांसफार्मर
भमोरा। बिजली विभाग की लापरवाही से क्षेत्रवासियों को बिजली समस्या से जूझना पड़ रहा है। पिछले तीन माह में चार बार ट्रांसफार्मर फुंक चुका है। 
गांव के दिनेश मौर्य , ओमप्रकाश साहू ,मुन्नालाल शर्मा हर विलास पाठक ,वेद प्रकाश सक्सेना,नत्थू ,निकिल ने बताया कि एक माह पूर्व गांव का 25 केवी ट्रांसफार्मर फुंक गया था।  तीन माह में चौथी बार फिर वही हुआ। लाइन मैन नया ट्रांसफार्मर लगाने के तीन हजार रुपये मांगता है। अगर समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो डीएम को शिकायत की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें