फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ा गया सेना भर्ती में सेंधमारी करने का आरोपी

Sat, 19 Mar 2016 12:45 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट पुलिस ने शुक्रवार को वर्ष 2013 में छह लाख रुपये रिश्वत देकर फर्जी दस्तावेज के सहारे सेना में भर्ती होने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उसके पकड़े जाने की सूचना पर सेना के अधिकारियों ने भी उससे पूछताछ की है। 
विज्ञापन

वर्ष 2013 में बरेली में हुई सेना की भर्ती में मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गांव रतौली निवासी विकास कुमार पुत्र सुखलाल फर्जी दस्तावेज के सहारे भर्ती हुआ था। विकास के साथ ही उसके तीन अन्य साथी भी फर्जी दस्तावेज से भर्ती हुए थे। युवकों ने भर्ती के नाम पर छह- छह लाख रुपये रिश्वत दी थी। इसका भंडाफोड़ होने पर सेना अधिकारियों ने कैंट थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी विकास के तीन साथियों को उसी समय गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। विकास वांछित चल रहा था। इंस्पेक्टर कैंट बृजेश सिंह ने बताया कि विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें