फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद समेत 20 लोगों के खिलाफ वारंट जारी

Tue, 31 May 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर एक धर्म के बारे में अनर्गल टिप्पणी कर कस्बे का माहौल खराब करने के मामले में अदालत ने सभासद, सभासद पति और पूर्व सभासद समेत बीस लोगों के खिलाफ वारंट जारी कर गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए हैं।  
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला जाटवपुरा निवासी दीपक सागर ने 22 मई 2015 को अपने मोबाइल से एक धर्म के बारे में अनर्गल टिप्पणी व्हाट्सएप पर की थी। इस टिप्पणी से कस्बे में दो समुदाय के बीच जमकर बवाल हुआ था। भड़की भीड़ ने पुलिस पर पथराव भी किया था। पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष के पंचम, सुमित, बाबू यादव, संजय गुप्ता, गौरव, पूर्व सभासद रक्षपाल सागर, प्रेम सिंह, गिरजेश आदि दस नामजद और 100 से अधिक लोगोें और दूसरे पक्ष के सभासद पति अब्दुल हलीम, सभासद इश्तियाक अंसारी, रियासत, शान अली, सैफ, रजा एक्शन कमेटी अध्यक्ष फरमूद अली समेत 10 नामजद के अलावा 100 से अधिक के खिलाफ बलवा, पुलिस पर हमला आदि के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। एक साल में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। मुकदमे के विवेचक अमर सिंह ने बताया कि अदालत ने 20 नामजद आरोपियों के वारंट जारी कर गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। विवेचक ने बताया कि अब आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। साथ ही विवेचना के दौरान प्रकाश में आए दोनों पक्षों के 50 अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी। जिन्हें चिन्हित कर लिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें