फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी 100 ने पकड़ लिए दो पशु तस्कर

Wed, 07 Dec 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
UP to 100 hold two animal smuggler - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी पुलिस की डायल 100 सेवा को पशु तस्करों को पकड़ने में कामयाबी मिल गई। हालांकि मौके से दो ही तस्कर पकड़े जा सके। तस्कर तीन ट्रकों में 107 गाय और बैलों को ठूंसकर ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन

सोमवार की रात ढाई बजे डायल 100 को सूचना मिली कि बदायूं की ओर से तीन ट्रकों में पशु बरेली की ओर ले जाए जा रहे हैं। पुलिस ने पीछा किया तो ट्रक ड्राइवरों ने स्पीड तेज कर दी। पुलिस ने सरदार नगर पुलिस चौकी के सामने ट्रक लगाकर रोड जाम कर दी। पशु तस्कर उस ट्रक को टक्कर मारकर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे मगर पुलिस की घेराबंदी से वे भाग नहीं सके। दो ट्रकों के ड्राइवरों ने कूदकर खेतों की ओर दौड़ लगा दी। पुलिस ने पीछा भी किया मगर कोहरे और अंधेरे के कारण कोई हाथ नहीं आया। इधर, एक ट्रक में दो तस्कर बैठे मिल गए। उन्होंने अपना नाम रहीश और शमशाद निवासी रामपुर बताया। दोनों ने पुलिस को बताया कि रिठौरा के कल्लू और सलीम ने इन पशुओं को इटावा और मध्यप्रदेश से खरीदा है। वे इन्हें लेकर रिठौरा जा रहे थे। पुलिस ने दोनों को जेल भेजकर पशुओं को रामनगर की जैन गौशाला भेज दिया। पकड़े गये तीनों ट्रकों को थाने में खड़ा कर लिया गया है। तस्करों को पकड़ने वाली टीम में एसआई कृष्ण अवतार, सिपाही महावीर, तरुण यादव यादव आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें