फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिथरी के उगनपुर में किसान के घर डाका

Mon, 18 Jan 2016 01:40 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर। बिथरी चैनपुर इलाके के उगनपुर गांव में सात बदमाश किसान के घर में घुस गए और दस तोला सोना-चांदी के जेवर, कपड़े और 35 हजार रुपये लूटकर ले गए। मामले में मुकदमा लिखाने को तहरीर दे दी गई है, लेकिन पुलिस ने अब तक कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

ग्राम उगनपुर निवासी कालीचरन के घर में आधी रात के बाद सात हथियारबंद बदमाश घुस गए। बदमाशों ने खुद को पुलिसवाला बताकर दरवाजा खुलवा लिया। घर में घुसते ही बदमाशों ने कालीचरन और उनकी पत्नी राधा प्यारी, बेटी सीमा, मीरादेवी, चंद्रकांता को बंधक बनाकर लूटपाट शुरू कर दी। बदमाश एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी झाले, एक जोड़ी कुंडल, एक टीका, दो अंगूठी, कानों की चार बाली, दो नथ, तीन जोड़ी पायजेब, दो चूड़ी, कीमती कपड़े और 35 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। इसके बाद बदमाशों ने नवदिया गांव के हरकिशन को शौच करते समय दबोच लिया। इसी गांव के किसान श्यामलाल को भी बदमाशों ने पकड़ लिया और उसके घर का पता पूछने लगे। बदमाशों की आवाज सुनकर पड़ोस के घर में सो रहा ग्राम प्रधान वेदराम का बेटा रूपेश पहुंच गया। बदमाशों में से एक ने रूपेश की कनपटी पर तमंचा की बट मार दी। उसने शोर मचाया तो बदमाश फायर करते हुए फरार हो गए। दो गांवों में बदमाशों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने पीड़ितों को टरका दिया।     
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें