थानाभवन। तीन दुकानों में नकब लगाकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। पीड़ित दुकानदारों ने थाने पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
क्षेत्र के गांव हिंड में दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर उस्मानपुर-बाबरी तिराहे पर हरड़ फतेहपुर निवासी नेत्रपाल की हलवाई की दुकान, कुलदीप कुमार की स्पेयर पार्ट्स की दुकानें हैं। वहीं, हिंड निवासी सोमपाल की टायर रिपेयरिंग की दुकान है। रविवार सुबह दुकानें खोली गईं, तो चोरी का पता चला।
पीड़ित दुकानदार नेत्रपाल ने बताया कि उसकी दुकान से इनवर्टर बैट्री, दो सिलेंडर के साथ चीनी, बेसन आदि लगभग 50 हजार का सामान चोरी हो गया। कुलदीप की दुकान से मोबिल आयल के डिब्बे तथा स्पेयर पार्ट्स का लगभग 30 हजार का सामान चोरी हुआ है। सोमपाल ने बताया कि उसकी दुकान से छह हजार रुपये का सामान चोरी हुआ है। सूचना देने पर थानाभवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में पीड़ित दुकानदारों ने थाने में तहरीर देकर चोरी के खुलासे की मांग की है। थानाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने बताया कि तहरीर नहीं आई है।