बरेली। जीआरपी ने अपराधियों और खोए बच्चों की तलाश में बृहस्पतिवार रात अभियान चलाया। इस दौरान दो शातिर चोरों को रेलवे जंक्शन से गिरफ्तार किया गया। साथ ही आठ खोए बच्चे बरामद कर चाइल्ड हेल्प लाइन को सौंपे गए।
एसपी रेलवे (मुरादाबाद जीआरपी) ने शातिर अपराधियों की तलाश और खोए बच्चों को खोजने का अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश पर जीआरपी के दरोगा राजेंद्र सिरोही के नेतृत्व में बृहस्पतिवार रात अभियान चलाया गया। इस दौरान पेशकार पुत्र मोहर सिंह निवासी ततारपुर व धर्मेंद्र उर्फ नन्हें निवासी बुखारा मोड़ ताज पेट्रोल पंप थाना फरीदपुर को चोरी की योजना बनाते जंक्शन से गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही पुष्पा पुत्री कल्लू निवासी नवादा, रामकोट, सीतापुर, सलमान पुत्र कय्यूम निवासी सुभाषनगर, हिमांशु कश्यप पुत्र गोपाल निवासी सुभाषनगर, अमरीन पुत्री शकीर निवासी दाता बाबीय, संभल, फैजान पुत्र अली निवासी अंगूरी टांडा, सुभाषनगर, सचिन पुत्र गुड्डू, पवन पुत्र राजम निवासी मलूकपुर, किला, राजा पुत्र वेद प्रकाश निवासी देहला मऊ, प्रतापगढ़ को बरामद कर चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपे। इंस्पेक्टर चंद्रशेखर गुप्ता ने बताया कि अभियान जारी रहेगा।